Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: नरसिंहपुर,कलाकारों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर रहे मतदाताओं को जागरूक

Aditi News Team

Sun, Apr 14, 2024
कलाकारों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर रहे मतदाताओं को जागरूक नरसिंहपुर। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले एवं सीईओ जिला पंचायत व नोडल अधिकारी स्वीप श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी द्वारा गठित कलाकार दल द्वारा जिले के हाट बाजार, तीर्थ स्थल, आबादी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता शपथ के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरमान और विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चांवरपाठा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान नीरज जैन, कलाकार विपनेश जाटव, नितिन लखेरा, नीतेश जैन, आजाद मेहरा, प्रीति शुक्ला द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें