Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: Narsinghpur,नशे के दुष्परिणामों की अधिकारी दे रहे जानकारी

Aditi News Team

Sun, Dec 20, 2020

नरसिंहपुर। भारत सरकार के नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जिले का चयन किया गया है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा जिले के नशा मुक्त के लिए ग्रामों का लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
         इन्हीं निर्देशों के परिपालन में रविवार को जिले के करेली विकासखंड के ग्राम खैरूआ के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में एक चौपाल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणजनों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त रखने की शपथ दिलाई।
         इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र शर्मा, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, थाना प्रभारी करेली श्री सिंघई, स्थानीय अमला और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें