Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा,जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में नंद उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया

Aditi News Team

Mon, Sep 11, 2023
जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में नंद उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया माहेश्वरी महिला मंडल, गाडरवारा द्वारा जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में नंद उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया l उत्सव की शुरुआत श्री कृष्ण के भजनों के साथ की गई एवं लाला के जन्म की मंगल बधाइयां गायी गयी l अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा जी काबरा ने बताया की श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दूसरे दिन भाद्रपद मास की नवमी को नंदोत्सव मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण भक्त नाच-गाकर कन्हैया की बलैया लेते हैं, भगवान कृष्ण को गाय बहुत पसंद थी, इसीलिए उन्हें गोपाल भी कहा जाता है। सभी सखियों ने पालना उत्सव के मंगल दर्शन कर लाला को झूला झुलाया एवं माखन मिश्री का भोग लगाया l पालना उत्सव में श्रीमती अनीता जी मालानी एवं संपूर्ण मालानी परिवार का विशेष सहयोग रहा l सभी सखियों के उत्साह और सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l सचिव लक्ष्मी काबरा नै सभी को यथायोग्य धन्यवाद देते हुए आगामी कार्यक्रमों में सभी की सक्रियता के लिए आग्रह किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें