Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: विधि क्यों तुम इतनी हो क्रूर (शोक गीत)

Aditi News Team

Tue, Apr 2, 2024
विधि क्यों तुम इतनी हो क्रूर (शोक गीत) जिनको तिल तिल कर था पाला। मुँह का जिनको दिया निवाला। जिनके मुख को देख देख कर जीवन में था रोज उजाला उन माँ बाप के प्यारों को क्यों तुमने किया है दूर विधि तुम क्यों इतनी हो क्रूर। सुबह सबेरे जो मेरे थे सुख खुशियों को जो घेरे थे किलक किलक कर जो हँसते थे चंद्रमुखी से जो चेहरे थे। उसी शाम की बेला में सब रोने को क्यों हैं मजबूर विधि तुम क्यों इतनी हो क्रूर। पिता के कांधे सुत की ठठरी। कितनी बड़ी ये दुख की गठरी। जीवन भर का है यह दुखड़ा हाय तू किस्मत कितनी शठ- री। खुशियाँ उड़ गईं यूँ जीवन से विधि तेरा कैसा ये दस्तूर विधि तुम क्यों इतनी हो क्रूर। पल छिन दिन गति से ही झूमें। कालचक्र के पहिया घूमें। कहाँ गया वो प्यारा बेटा प्यार से जिसका माथा चूमें। तिनके का कभी मिटा सहारा क्यों दुखों का आया पूर विधि तुम क्यों हो इतनी क्रूर। सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें