Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: चीचली के विभिन्न जन शिक्षा केंन्द्रों में बैठक आयोजित

Aditi News Team

Sun, Dec 17, 2023
चीचली के विभिन्न जन शिक्षा केंन्द्रों में बैठक आयोजित गाडरवारा।  विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली, कठौतिया एवम तेन्दूखेड़ा में समीक्षा बैठको का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चीचली विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी. के. पटैल द्वारा एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा एवम एफएलएन सम्बंधित उपलब्धि डाटा को प्रदर्शित किया गया। उनके द्वारा कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी की एफएलएन कार्यक्रम में होने वाली मॉनिटरिंग, जनवरी में होने वाले मिडलाइन टेस्ट, एफएलएन के लक्ष्य, आवधिक आँकलन, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, टैबलेट एवं स्मार्ट क्लास का बहुउद्देशीय उपयोग, टीएलएम की उपयोगिता, निदानात्मक कक्षाओं के संचालन पर विस्तृत सुझाव दिए गए। उत्कृष्ट विद्यालय चीचली की बैठक में सत्यम ताम्रकार, तेंदूखेड़ा बैठक में संजय सोनी एवम कठौतिया में ललित पाराशर द्वारा वार्षिक कार्य योजना, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस प्रोफाइल अपडेशन, विद्यांजलि पोर्टल, चैंपियंस शिक्षक संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। इन बैठकों में जनशिक्षा केंद्र अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओ के प्रधानपाठको ने सक्रिय सहभागिता दी। बैठक का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवम निर्देशन में किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें