Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

: उप्र के गोरखपुर मे प्रेमी के घर मे रहना चाहती थी शादीशुदा गर्लफ्रेंड प्रेमी के इंकार से गुस्साई महिला चढ़ गई बिजली की हाई टेंशन लाइन पर,

Aditi News Team

Thu, Apr 4, 2024
उप्र के गोरखपुर मे प्रेमी के घर मे रहना चाहती थी शादीशुदा गर्लफ्रेंड प्रेमी के इंकार से गुस्साई महिला चढ़ गई बिजली की हाई टेंशन लाइन पर, उप्र ।गोरखपुर मे शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी से नाराज़ होकर बड़ा कदम उठा लिया। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र धारी टोला लालगंज की रहने वाली महिला सुमन देवी (35) पत्नी रामगोविंद चौहान बुधवार की सुबह 11 बजे बिजली के खंभे पर चढ़ गई। इस खंभे के बगल में एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।सुबह राहगीरों ने एक महिला को पोल पर चढ़ते देख तत्काल पुलिस एवं बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवा दी। हालांकि, उस समय भी आपूर्ति प्रभावित थी। महिला जब तक हाईटेंशन तार पकड़ती उससे पहले बिजली कट चुकी थी। ऐसे में हाईटेंशन लाइन पकड़ने से उसे नुकसान नहीं हो सका। इधर, सूचना मिलते ही बिजली निगम ने आपूर्ति ठप करवा दी। सूचना पर पहुंचे जंगल छत्रधारी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र मिश्रा व बिजली विभाग के जेई अमित यादव महिला को पोल से नीचे उतारकर पुलिस चौकी पर साथ लेकर आए। महिला प्रेमी के साथ रहना चाहती है, जबकि उसका पति उसे अपने साथ रखना चाहता है। प्रेमी ने अपनी पत्नि के डर से उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इसी बात पर हल्ला मच गया।

Tags :

जरूरी खबरें