Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: सूख रही जीवनदायिनी केन नदी

Aditi News Team

Tue, Apr 9, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर सूख रही जीवनदायिनी केन नदी शाहनगर ।शाहनगर से निकलने वाली जीवनदायिनी केन नदी सूख रही है। जिसका असर भूजल स्तर पर पड़ रहा है जिसका असर भूजल स्तर पर पड़ रहा है। तालाब और हैंडपंप भी सूख रहे हैं, जिससे अंचल सहित शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है इसमें से अधिकांश एनीकट में पानी नहीं है। इस नदी के सूखने के कई कारण है। सबसे बड़ी वजह बारिश के पानी को सहेज कर रखने की व्यवस्था नहीं करना है। लेकिन बारिश के पानी को सहेजने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह की पहल नहीं की गई। यही कारण है कि मार्च-अप्रैल की गर्मी में ही जीवनदायिनी नदियों का जलस्तर कम हो गया है।जल संसाधन विभाग के एस ङी ओ टी आर पटेल का कहना है कि बारिश के पानी को नहीं सहेजना नदियों के सूखने का बड़ा कारण है। पेड़ तो लोग कांट रहे हैं, लेकिन लगा नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी हम बारिश के पानी को सहेजकर नहीं रखेंगे तो समस्या विकराल हो सकती है।

Tags :

जरूरी खबरें