Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: विगत दिवस नगर कलार महिला मन्डल ने अनोखे अंदाज मे अमर पैलेस मे महिला दिवस मनाया,

Aditi News Team

Wed, Mar 13, 2024
विगत दिवस नगर कलार महिला मन्डल ने अनोखे अंदाज मे अमर पैलेस मे महिला दिवस मनाया नरसिंहपुर। सर्वप्रथम आराध्य देव भगवान सहस्रार्जुन का पूजन दीप प्रज्जवलन, अतिथियो का स्वागत, उद्बबोधन के बाद इस दिन को यादगार बनाने प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। मुख्य अतिथि के रूप मे समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमति कुसुम जायसवाल, श्रीमति उर्मिला राय, श्रीमति गोदावरी राय, श्रीमति सरोज राय, श्रीमति स्वाति जायसवाल, श्रीमति अर्चना राय मंचासीन रही।इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय काल के दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर अध्यक्ष अर्चना राय ने महिला दिवस के खास अवसर पर नये पदाधिकारियो को नयी जबाबदारी तोहफे के रूप मे सौपी।जिसमे अध्यक्ष पद पर श्रीमति प्रीती राय, उपाध्यक्ष श्रीमति ज्योतस्ना राय, सचिव श्रीमति दुर्गा राय, कोषाध्यक्ष श्रीमति गौरी महाजन को नियुक्त किया गया। तिलक लगाकर कार्यक्रम मे उपस्थित सभी सम्मानीय महिलाओ का तिलक लगाकर, पुष्प देकर स्वागत किया गया।मन्डल की सभी सदस्य सेवाभावी कार्य करते रहते है आज के दिन सभी का सम्मान होना चाहिए ऐसी भावना से प्रत्येक सदस्य का अध्यक्ष अर्चना राय द्वारा प्रतीक चिह्न और पौधादेकर तथा मंडल की ओर से प्रत्येक सदस्य का शाल से सम्मान किया गया।परिवार के अलावा व्यवसाय संभाल रहीमा की महिलाओ मेश्रीमति स्वाति जायसवाल, श्रीमति मुक्ति राय, श्रीमतिरिन्की राय, श्रीमति दुर्गा राय, श्रीमति सोनाली राय, श्रीमति शचि चौकसे का अर्चना राय द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मंडल की सदस्य श्रीमति सरिता राय जो कि इक्कीस दिन की नर्मदा परिक्रमा कर लौटी उनका भी शाल,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।आरती राय ,रेणु जायसवाल द्वारा कविता सुनाई गई। आभार प्रतिभा राय द्वारा व्यक्त किया गया।सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मन्डल के सदस्य नीता राय, रत्ना राय, लता राय, नेहा राय, कामिनी राय, साधना राय शचि चौकसे,रश्मि जायसवाल, माधुरी राय, शिवानी राय ने व्यवस्थांओ मे पूर्ण सहयोग प्रदान किया।मंच संचालन अर्चना राय, स्वाति जायसवाल ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें