Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: करेली, सत्य के साथ समझौता न करने वाले थे हीरालाल जैन. पत्रकार स्व. हीरालाल जैन की पुण्यस्मृति पर हुआ खिचड़ी फल वितरण का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Nov 1, 2023
भागीरथ तिवारी, करेली सत्य के साथ समझौता न करने वाले थे हीरालाल जैन. पत्रकार स्व. हीरालाल जैन की पुण्यस्मृति पर हुआ खिचड़ी फल वितरण का आयोजन करेली- नगर के वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैन, शिखरचंद जैन के पिता व अमित जैन के नाना, पत्रकार स्व. हीरालाल जैन की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गत दिवस करेली प्रेस परिषद व जर्नलिस्ट एशोसियान ऑफ मध्यप्रदेश जिला नरसिंहपुर, मेरे अपने द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचारार्थ मरीजों को फल व खिचडी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। करेली प्रेस परिषद अध्यक्ष अनुज ममार ने श्रद्वांजलि देते हुए कहा कि हीरालाल जी जैन नगर की पत्रकारिता जगत के स्तंभ रहे है। विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश माते ने कहा कि जिस जगह पर हम खड़े हैं इसी जगह पर हीरालाल दादाजी की एक छोटी सी पुस्तकों व अखबारों की दुकान थी। मेरे पिताजी व दादाजी की पुरानी दोस्ती रही हैं। आपने अपने जीवन मे सत्य के साथ समझौता न करनेवाले थे हीरालाल जैन जी। तत्पश्चात मरीजो व रेलवे स्टेशन परिसर में खिचड़ी फल का वितरण किया गया।साथ ही दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मे भक्तामर पाठ के 48 दीपकों का प्रजज्वलन हुआ। इस मौके पर करेली प्रेस परिषद उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी, यदुनंदन सुदगैया, अभिषेक जैन राजा, संजीव पटैल, रामकुमार विश्वकर्मा, महेन्द्र चौरसिया, देवेंद्र जैन, पार्षद प्रतिनिधि उमाकांत दीपक शर्मा, राजेश वर्मा राजू, पंकज गुप्ता, अर्जुन भगत, धर्मेंद्र ऊमरे सहित परिजन सतीश जैन,शिखरचंद जैन,अमित जैन संजय,सत्यम जैन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें