Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना कैंट, गोराबाजार के संवेदनशील क्षेत्र में किया गया पैदल फ्लैग मार्च

Aditi News Team

Sun, Oct 29, 2023
विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना कैंट, गोराबाजार के संवेदनशील क्षेत्र में किया गया पैदल फ्लैग मार्च विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये मतदान शांति पूर्वक सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 29-10-23 केा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के नेतृत्व में थाना कैंट एवं गोराबाजार के संवेदनशील एरिया में पैदल फ्लैग मार्च किया गया। फ्लेैग मार्च में सी.आई.एस.एफ. की 2 कम्पनियों के साथ थाना प्रभारी कैंट श्री राजकुमार खटीक एवं थाना प्रभारी गोराबाजार श्री लवकेश उपाध्याय थाने के बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से हो, और मतदाताओं को इस बात की पूरी स्वतंत्रता हो कि वे बिना किसी डर/भय/परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोेग कर सकें, इस हेतु फ्लैग मार्च कराया जा रहा है, इसके साथ ही असामाजिक तत्वों को संदेश देना है कि यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो कड़ी से कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। फ्लैग मार्च प्रतिदिन सी.आई.एस.एफ. की 2 कम्पनी जिसमें लगभग 150 अधिकारी/कर्मचारी है के द्वारा शहर एवं देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एरिया में किया जा रहा है एवं किया जाता रहेगा, ताकि मतदाता भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Tags :

जरूरी खबरें