Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: करेली,ग्राम जनौर के पुत्र व बहु बोट देने से वंचित रहे 

Aditi News Team

Thu, Nov 23, 2023
भागीरथ तिवारी करेली ग्राम जनौर के पुत्र व बहु बोट देने से वंचित रहे करेली। करेली जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जनौर में अपनी मनमर्जी के कारण रोजगार सहायक व सचिव ग्राम पंचायत भवन कार्यालय में दो से तीन दिन तक नहीं आते हैं l जब मीडिया कर्मियों ने ग्राम पंचायत जनौर पहुंचे तो वहां देखा कि ग्राम पंचायत भवन में नामदेव परिवार निवास कर रहा है यह परिवार गरीवी की स्थिति में है l इस परिवार को न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और न ही पेंशन का लाभ मिल रहा है l ग्राम पंचायत भवन में पहुंचकर जानकारी ली तो सुखदेव नामदेव उम्र 58 बर्ष ने बताया कि अपने पुत्र व बहू के साथ ग्राम पंचायत भवन में निवास कर रहे हैं सुखदेव नामदेव ने आगे बताया कि हम पिछले 30 सालों से ज्यादा समय से ग्राम जनोर में रह रहे है lपर न हमको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और न ही हमको पेंशन मिल रही है l ग्राम जनोर में जिनके पास बड़ी संख्या में जमीन है और बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है l श्री नामदेव ने आगे बताया कि हम अपना गुजर बसर बड़ी मुश्किल से कर रहे हैं खाना पीना हमको आंगनबाड़ी केंद्र की सहायता से मिल जाने के कारण जीवका का चल रही है नामदेव ने रोते रोते आगे बताया कि बार-बार प्रधानमंत्री आवास योजना व पेंशन का आवेदन दिया पर अभी तक कोई सुनाई नहीं हुई है और हम भटकते भटकते इस ग्राम पंचायत भवन में रह रहे हैं l सुखदेव नामदेव ने बताया कि विधानसभा चुनाव में हमारी पुत्र बहू का नाम मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वोट नहीं डाल पाए l वी एल ओ की लापरवाही समझ में आई l

Tags :

जरूरी खबरें