Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: करेली, नल जल योजना को लेकर लगाया जा रहा है पलीता l

Aditi News Team

Thu, Oct 26, 2023
भागीरथ तिवारी करेली नल जल योजना को लेकर लगाया जा रहा है पलीता करेली । भारत सरकार की नल जल योजना को लेकर प्रत्येक घर में जल पहुंचने की प्रक्रिया प्रारंभ है पर देखने में आ रहा है कि यह महत्वपूर्ण योजना का लाभ ग्रामीणों को सही तरीके से न मिलने के कारण आरोप लगाया जा रहा है l ऐसा ही एक मामला सामने आया है करेली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचयात भुगवारा में देखने को मिला यहां के ग्रामीण राजकुमार पटेल ,ताराचंद पटेल, बसंत पाठक, हाकम सिंह दुबे, श्याम लाल तिवारी, राजेश पाठक, बसंत ठाकुर, गोपाल पटेल आदि ने बताया कि हमारे ग्राम में नल जल योजना के तहत पानी के लिए पाइपलाइन डाली गई है और जो पाइप लाइन डाली गई है और जो पानी के लिए गड्ढे किए गए हैं l वह है ज्यादा गहरे न होने के कारण और इनमें 100 फीट पर मोटर डालने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है l पानी न निकल पाने के कारण हम ग्राम के निवासी परेशान है हम लोगों का कहना है कि जब तक ग्राम में इस योजना के द्वारा सही काम नहीं किया जाता है तो ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक , एन ओ सी न दें इस ग्राम में इस योजना के नाम पर काम देखने वाला युवा जो कि बिहार से आया हुआ है जिसका नाम विपिन तिवारी बताया जा रहा है इसका न तो करेली पुलिस थाने में वेरिफिकेशन है और न ही यह कोई कर्मचारी संबधित विभाग से कर्मचारी है l यह ठेकेदार शर्मा का रिश्तेदार बताया जा रहा है ग्राम के लोगों ने यह भी बताया कि पानी की सप्लाई के लिए जो पाइप डाले गए हैं वह पाइप घर तक नहीं पहुंच रहे हैं l और कुछ ही दूरी पर डालकर छोड़ दिए जाते हैं l

Tags :

जरूरी खबरें