Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

: जबलपुर,पिछले 05 दिनों में थाने लाये गये 621 दुपहिया वाहन

Aditi News Team

Tue, Feb 6, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने थानों की चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलों को दिया टास्क शिफ्ट में बिना नम्बर, अमानक नम्बर, मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले 1-1 दुपहिया वाहन को पकड़कर लायेंगे थाने पिछले 05 दिनों में थाने लाये गये 621 दुपहिया वाहन सभी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही, डलवाए गए निर्धारित प्रारूप में नंबर, निकलवाए गए तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर     *प्राय: पाया गया है दुपहिया बिना नंबर / अमानक नंबर में सवार आरोपियों के द्वारा अपराधिक घटनाएं घटित की जाती हैं जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा शहर कें थानों में तैनात सभी चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलों को आदेशित किया गया है कि अपनी शिफ्ट में भ्रमण के दौरान बिना नम्बर, अमानक नम्बर के साथ-साथ मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले 1-1 दुपहिया वाहन को पकड़कर थाने लायेंगे, थाने में ड्यूटी अधिकारी के द्वारा वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।   आदेश के परिपालन में दिनॉक 1-2-24 से 5-2-24 की रात्रि 10 बजे तक थानों की चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलो के द्वारा बिना नम्बर, अमानक नम्बर, मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले 621 दुपहिया वाहन थाने लाये गये, सभी के विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुये थाने लाये गये वाहनो में निर्धारित प्रारूप में नम्बर डलवाये गये तथा मॉडीफाई सायलेंसर निकलवाये गये।

Tags :

जरूरी खबरें