Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: नरसिंहपुर,मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की मनमानी तानाशाही के खिलाफ भूख हड़ताल

Aditi News Team

Fri, May 9, 2025
मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की मनमानी तानाशाही के खिलाफ भूख हड़ताल नरसिंहपुर- जनहितैषी मुद्दों को लेकर हमेशा धरना प्रदर्शन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार अभय बानगात्री (हिन्दुस्तानी) अब मध्यप्रदेश मोहन सरकार के खिलाफ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। जिसकी सूचना भी कलेक्टर एसपी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक भोपाल को पत्र प्रेषित किया जा चुका है । कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है नियम कानून के दोहरे मापदंड हत्या जैसे संगीन मामलों में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ प्रदेश में चल रहे माँ नर्मदा में अवैध उत्खनन, धार्मिक स्थलों पर अवैध शराब , गौमाता की दयनीय स्थिति के खिलाफ, दलितों पर अत्याचार के खिलाफ, पत्रकारों द्वारा सच उजागर करने पर उन पर पुलिस द्वारा अत्याचार करने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार अभय बानगात्री (हिन्दुस्तानी) की भूख हड़ताल 11 मई 2025 से स्थान- रेतघाट बरमान नरसिंहपुर में चालू होगी। इनका कहना है कि सभी वर्गों के लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है अनुमान लगाया जा रहा है कि रेतघाट में बड़ी संख्या में आमजन आ सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें