Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: गाडरवारा, आदर्श विद्यालय में गाँधी जयंती मनाई गई 

Aditi News Team

Mon, Oct 2, 2023
आदर्श विद्यालय में गाँधी जयंती मनाई गई गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने में गांधी जी के योगदान को भुलाया नही जा सकता। संस्था प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कार्यक्रम में बीएसी संदीप स्थापक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा ने भी अपने प्रेरणादायी विचार रखते हुए गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन राजेंश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में के के शर्मा, आर पी महिलांग, कल्पना पटैल,रामकुमार कौरव,कमलेश गुप्ता ,यशपाल राजपूत, जयप्रकाश मालवीय सहित शाला स्टाफ के सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें