Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: गाडरवारा, शिक्षक संदर्भ समूह ने किया सेवानिवृत्त महिला शिक्षको का सम्मान 

Aditi News Team

Thu, Jan 4, 2024
शिक्षक संदर्भ समूह ने किया सेवानिवृत्त महिला शिक्षको का सम्मान गाडरवारा। गत दिवस देश की पहली महिला शिक्षक श्रीमती सावित्री बाई फूले की जयंती के अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह के पदाधिकारियों ने नगर की सेवानिवृत्त महिला शिक्षको के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त महिला शिक्षक श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव, ज्योति पाराशर एवं श्रीमती शीला वर्मा को शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी, ब्लॉक समन्वयक मधुसूदन पटैल, माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता एवं प्राथमिक शिक्षक हेमराज मेहरा ने ट्रॉफी एवं मैडल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त महिला शिक्षको से स्कूलो की बेहतरी के लिए सुझाव भी लिए।

Tags :

जरूरी खबरें