Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा, शिक्षको का समावेशी शिक्षा संबंधी प्रशस्त एप प्रशिक्षण आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Sep 23, 2023
शिक्षको का समावेशी शिक्षा संबंधी प्रशस्त एप प्रशिक्षण आयोजित गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली विकासखंड के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु तैयार किए गए प्रशस्त मोबाइल एप के लिए प्रधानपाठको एवम शिक्षको का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरसी डी के पटैल ने कहा कि शाला मे अध्ययनरत दिव्यांग बच्चे भी विद्यालय की एक महत्वपूर्ण कड़ी होते है। स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई भी अन्य बच्चों की भांति हो एवं उन्हें शासन की संचालित प्रत्येक योजनाओं का लाभ मिले। ऐसे दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु प्रशस्त एप्प तैयार किया गया है जिसके माध्यम से शिक्षक अपनी शाला के दिव्यांग बच्चों का चिन्हाकन कर सकेंगे।। मास्टर ट्रेनर बीएसी अरुण दुबे, अजय नामदेव एवं श्रवण ठाकुर ने उपस्थित शिक्षको को 21 प्रकार की दिव्यांगता को विस्तारपूर्वक बताते हुए दिव्यांग छात्र छात्राओं को मिलने वाले लाभ एवं प्रशस्त एप में रजिस्ट्रेशन व उस पर कार्य करने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। इस प्रशिक्षण में राज्य शिक्षक उपलब्धि सर्वेक्षण के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार, सीएसी अनूप पालीवाल, संजय सोनी, प्रमोद साहू, एमआईएस कोआर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव एवं सभी शालाओं के प्रधानपाठक/शिक्षक उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी के निर्देशन एवं एपीसी आईईडी अंजू शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें