Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: गाडरवारा, एसडीएम ने ली स्टेंडिंग समिति की बैठक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी जानकारी

Aditi News Team

Mon, Oct 9, 2023
एसडीएम ने ली स्टेंडिंग समिति की बैठक,राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी जानकारी गाडरवारा। बीते सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र में विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा उपरांत स्थानीय एसडीएम कार्यालय में एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा राजनैतिक दलों की स्टेंडिंग समिति की बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को आचार संहिता का पालन करना जरूरी है। निर्वाचन से जुड़ी अनुमतियाँ सभी दल समय पूर्व प्राप्त करें एवं प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा भी समय समय पर प्रस्तुत करें। बैठक में एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया एवं बताया कि गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में तीन चेक पोस्टें पनागर, झिकोली एवं जामगांव में बनाई जा रही है। सम्पूर्ण विधानसभा में कुछ मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों के सहेली बूथ भी बनाये जाएंगे। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें