Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: गाडरवारा, एसडीएम ने विधानसभा निर्वाचन की पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

Aditi News Team

Mon, Oct 9, 2023
एसडीएम ने विधानसभा निर्वाचन की पत्रकार वार्ता में दी जानकारी गाडरवारा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र में विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के उपरांत एसडीएम कलावती ब्यारे ने तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर प्रिंट एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को निर्वाचन कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 नवम्बर को मतदान एवं 3 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रेस वार्ता में एसडीएम कलावती ब्यारे ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम जारी होने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है । आदर्श आचार संहिता का पालन करना सभी के लिए जरूरी है । प्रशासन आचार संहिता उल्लंघन करने वालो पर तत्काल कार्यवाही करेगा। उंन्होने बताया कि गाडरवारा विधानसभा में पनागर, झिकोली एवं जामगांव में चेक पोस्ट बनाई जाएंगी जहाँ पर गठित उड़नदस्ता, स्थैतिक दलों द्वारा निगरानी की जाएगी एवं नकदी, शराब एवं शस्त्र पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। प्रेस वार्ता में एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने बताया कि आयोग के निदेश पर विधानसभा के कुछ मतदान केंद्रों को सहेली केंद्रों के रूप में चिन्हित कर उनमें महिला कर्मियों की ड्यूटी मतदान दलों में लगाई जाएगी। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, आकाश दहारे, नायाब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन , सीएमओ जयश्री चौहान, मास्टर ट्रेनर डी के पटैल, अमित कोस्टी, मीडिया प्रबंधन के नोडल अधिकारी मधुसूदन पटैल सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें