Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: गाडरवारा, नगरपालिका द्वारा संपत्ति विरुपण कार्यवाही जारी  आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने हेतु हो रही कार्यवाही 

Aditi News Team

Fri, Oct 13, 2023
नगरपालिका द्वारा संपत्ति विरुपण कार्यवाही जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने हेतु हो रही कार्यवाही गाडरवारा। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लगते ही नगरपालिका परिषद गाडरवारा द्वारा संपत्ति विरुपण की कार्यवाही सतत रूप से जारी है। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के निर्देशन में नगरपालिका सीएमओ श्रीमती जयश्री चौहान द्वारा गठित दलों द्वारा नगर के सभी वार्डो में अभियान चलाकर संपत्ति विरुपण की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। संपत्ति विरुपण की कार्यवाही के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के नाम लिखे जल टैंकरों की पुताई, राजनैतिक लोगो की तस्वीरों , नाम एवं नारे लेखन वाले फ्लेक्सो व बैनरों को हटाने , नगर की दीवारों पर लिखे राजनैतिक नारो को मिटाने का कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर तक की स्तिथि मे नगर में संपत्ति विरुपण कार्यवाही के तहत 104 स्थानों पर दीवार लेखन, 66 पोस्टरों एवं 90 बैनरों को हटाने एवं 111 अन्य सहित कुल मिलाकर 371 संपत्ति विरुपण के मामलों में उचित कार्यवाही की गई है। आगामी दिनों में भी उक्त कार्यवाही निरंतर रूप से जारी रहेगी ।

Tags :

जरूरी खबरें