Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: गाडरवारा, सुंदर दीवाल लेखन के जरिये दिया जा रहा मतदान का संदेश

Aditi News Team

Sun, Oct 29, 2023
सुंदर दीवाल लेखन के जरिये दिया जा रहा मतदान का संदेश गाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है स्वीप गतिविधियों एवं अन्य माध्यमो के जरिये मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित करने के कार्य मे तेजी देखी जा रही है। गाडरवारा में अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के निर्देशन एवं नपा सीएमओ जयश्री चौहान के मार्गदर्शन ने नगरपालिका परिषद द्वारा दीवारों पर सुंदर दीवार लेखन एवं आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। चूंकि नगर में अनेक मतदान केंद्र है एवं चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़े इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर नगरपालिका परिषद द्वारा स्वीप गतिविधियों, मतदाता जागरूकता से जुड़े फ्लेक्स , बैनर के माध्यम से मतदाताओ को मतदान को मतदान का महत्त्व बताने का संदेश दिया जा रहा है। नपा सीएमओ जयश्री चौहान ने बताया कि चुनाव में सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाएं यही हम सभी का उद्देश्य है।

Tags :

जरूरी खबरें