Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

: गाडरवारा, कालातीत अवधि के पैकेट कर रहे बच्चों को बीमार, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Aditi News Team

Tue, Sep 12, 2023
कालातीत अवधि के पैकेट कर रहे बच्चों को बीमार गाडरवारा । नगर की कालोनियों में अवैध रूप से संचालित दुकानों की जांच कर नगरपालिका द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए।इन दुकानों का नगरपालिका में कोई पंजीयन नहीं है, इन दुकानों में धड़ल्ले से कालातीत अवधि का सामान बेचा जा रहा है । खाद्य विभाग द्वारा भी इन दुकानों की कभी जांच नहीं की जाती है ।आजकल इन दुकानों में चिप्स ,नमकीन, चाकलेट, कुरकुरे जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है, बच्चों को बेच रहे है, जिसे खाकर बच्चे बीमार हो रहे है। इन दुकानदारों द्वारा कचरा संग्रहण हेतु डस्टबिन भी नहीं रखी जा रही है जिससे कालोनियों में पनी, पाउच गंदगी फैला रहे है ।अदिति न्यूज के माध्यम से आम जनता की नगरपालिका एवम खाद्य विभाग से जनहित में गुजारिश है नौनिहालों के स्वास्थ्य की खातिर कालोनियों में गैर कानूनी ढंग से संचालित दुकानों पर ठोस कार्यवाही की जावे।

Tags :

जरूरी खबरें