Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: गाडरवारा, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण  शिक्षको के साथ सर्किल बैठक में बताये बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के उपाय 

Aditi News Team

Wed, Dec 13, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण  शिक्षको के साथ सर्किल बैठक में बताये बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के उपाय  गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने क्षेत्र के साईंखेड़ा नगर में सीएम राइस स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में हो रहे नवाचारों को देखा एवं पुस्तकालय, लैब , ईको क्लब की गतिविधियों को सराहा। उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा सहित विद्यालय स्टाफ के साथ सर्किल बैठक करते हुए बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने हेतु शिक्षको से सुझाव लिए एवं कहा कि पिछले सत्र में बोर्ड परीक्षा परिणाम में हमारा जिला अव्वल रहा था। इस सत्र में भी हमे इस प्रदर्शन को बरकरार रखना है। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होना है इसके चलते परीक्षाओ की तैयारी में कम समय शेष है।सभी शिक्षक छात्र छात्राओं को बेहतर तैयारी कराएं एवं सरल तरीके से उन्हें उत्तर लिखने का तरीका बताएं। श्री कुर्मी ने बैठक में कहा कि निदानात्मक कक्षाएं नियमित रूप से लगाकर उनमें डी व ई ग्रेड के छात्र छात्राओं की कठिनाइयों को निराकरण कराएं। निरीक्षण के दौरान डीईओ श्री कुर्मी के साथ मुख्य लेखापाल प्रकाश साहू, लिपिक सबल पटेल भी थे। इस अवसर पर सरदार सिंह राजपूत, मनीष शंकर तिवारी , भानु राजपूत सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें