Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

: गाडरवारा, विकासखण्ड स्तरीय दल ने किया स्कूलो की आईसीटी लैबो का सत्यापन 

Aditi News Team

Thu, Dec 14, 2023
विकासखण्ड स्तरीय दल ने किया स्कूलो की आईसीटी लैबो का सत्यापन गाडरवारा। गत दिवस ग्राम आमगांव छोटा के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे और जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के एम आई एस कोऑर्डिनेटर वेदप्रकाश राजपूत द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसीपार की आई सी टी लेब का भौतिक और तकनीकी सत्यापन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्कुलो के प्राचार्यो से लैब के रखरखाव की जानकारी ली एव कम्प्यूटरों से जुड़ी जानकारी ली। इस अवसर पर मोहन मुरारी दुबे ने कहा की स्कूलों को आईसीटी लैब के माध्यम से कम्प्यूटर सामग्री देने का उद्देश्य स्कुलो को हाईटेक करना है। सभी स्कूल आईसीटी लैबो की कम्प्यूटर सामग्री का बेहतर उपयोग करें। ज्ञात हो कि श्री दुबे और राजपूत को यह जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दी गई है।

Tags :

जरूरी खबरें