Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा,माहेश्वरी समाज ने ऋषि पंचमी पर रक्षा बंधन मनाया

Aditi News Team

Tue, Sep 19, 2023
माहेश्वरी समाज ने ऋषि पंचमी पर रक्षा बंधन मनाया गाडरवारा । भारतीय जनजीवन में अनेक सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक विश्वास, लोककथाओं के आधार पर मनाये जाते हैं । इसी क्रम में स्थानीय माहेश्वरी और राजस्थानी समाज में ऋषि पंचमी के पावन दिवस पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधने का भाई - बहिनों का क्रम सम्पन्न हुआ । इसके लिए एक मान्यता है कि जब माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई तब जो माहेश्वरी समाज के गुरु थे जीन्हे ऋषि कहा जाता था उनके व्दारा विशेष रूप से इसी दिन रक्षा सूत्र बांधा जाता था इसलिए इस दिन को ऋषि पंचमी कहा जाता है । वर्तमान में रंग बिरंगे धागा मौली के स्थान पर राखीयो का रूप ले लिया है और बहिनों व्दारा भाईयों को शुभ मुहूर्त में बाधा जाता है ,विदित हो कि माहेश्वरी समाज में पीढी दर पीढ़ी ऋषि पंचमी के पारंपरिक पावन दिवस पर रक्षा बंधन मनाया जाता आ रहा है । भारत में ही नहीं विश्व में माहेश्वरी समाज के लोग ऋषि पंचमी के दिन ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाते हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें