Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Feb 19, 2024
गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना, एक पुण्य का काम है--- डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ आयोजन ----स्वास्थ्य शिविर में ECG,ECHO, डायबिटीज की जांच हुई मुफ्त
  • रायसेन /उदयपुरा__जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ जो कि पेशे से यूरोलॉजिस्ट सर्जन है।वह हमेशा गरीब असहाय लोगों के लिए जिलेभर में कुछ ना कुछ सामाजिक कार्य करवाते रहते हैं। कभी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाना और गरीब असहाय लोगों को भोपाल ले जाकर उनका फ्री इलाज करवाना। कभी गरीब जनजाति समुदाय के लोगों को निशुल्क शूज बांटना, धार्मिक अनुष्ठान करवाना युवा वर्ग के लिए हांकी कबड्डी क्रिकेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाना जैसे कई कार्य करवाते रहते हैं। इसी क्रम में आज यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ ने उनके गृह नगर उदयपुरा में उनकी ही उदय पैलेस होटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया। इस स्वास्थ्य शिविर में हार्ट डायबिटीज और अन्य बीमारियों के स्पेशल डॉक्टर नोबल हॉस्पिटल भोपाल से आए हुए थे उन्होंने जांच कर फ्री उपचार किया एवं दवाएं दी। वही डॉ देवेंद्र धाकड़ के सानिध्य में ECG,ECHO, डायबिटीज और ब्लड की जांच फ्री करवाई गई। इस मौके पर लगभग 364 मरीजो की जांच एवं उपचार किया गया। नोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ के सैकड़ो चाहने वाले मौजूद रहेमौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें