Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में जयमोहन शर्मा को दी विदाई 

Aditi News Team

Mon, Sep 25, 2023
बीटीआई स्कूल में जयमोहन शर्मा को दी विदाई  गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल में पदस्थ व्याख्याता जयमोहन शर्मा को उच्च पद प्रभार प्रक्रिया में शासकीय कन्या हाईस्कूल कौंडिया प्राचार्य बनने पर विद्यालय से कार्यमुक्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने श्री शर्मा को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता प्रदान कर उन्हें नई पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने कहा कि जयमोहन शर्मा जी ने मेरे पदस्थ होने के पूर्व लंबे अरसे तक प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन किया एवं विद्यालय के विकास में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर जयमोहन शर्मा ने कहा कि मुझे विद्यालय के संचालन में सभी का सहयोग मिला जिसके बलबूते ही बीटीआई स्कूल हमेशा आगे रहा। विदाई कार्यक्रम में विनय शंकर शर्मा, के के राजौरिया, राजेश दुबे, मलखान मेहरा,सोमनाथ बसेडिया, के बी कौरव, ललित गिरदौनीया, मनमोहन शर्मा, जी के कोरी, सरोज शर्मा,अर्पणा ब्राउन, शिल्पी गुप्ता, अलका कोरी, विजयश्री राय , सरोज शर्मा , सुनीता शर्मा, अनुज जैन,प्रमोद राय, सरिता कटारे, बलिराम अहिरवार, रोहित वाल्मीक,आलोक सोनी,विवेक दीक्षित, ज्योति विश्वकर्मा, अंशुमान दुबे, विनोद तिवारी,सुलेखा गुप्ता, सरिता मालवीय ,आकांक्षा तिवारी सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विदित हो कि श्री शर्मा को बेंड बाजे के साथ विदाई दी गई उनकी विदाई के अवसर पर सभी स्टाफ एवं छात्रों की आँखें नम थी।

Tags :

जरूरी खबरें