Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

: शाहनगर,सी एम राईज में मनाया गया प्रवेशउत्सव, प्राचार्य ने दी छात्र छात्राओं को बधाई

Aditi News Team

Tue, Apr 2, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर सी एम राईज में मनाया गया प्रवेशउत्सव, प्राचार्य ने दी छात्र छात्राओं को बधाई शाहनगर ।नगर के सी एम राईज विद्यालय में सोमवार को छात्र छात्राओं के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया इस दौरान सभी का स्वागत कर रौली से तिलक लगाकर मिष्ठान से मूंह मीठा कर उन्हे बधाई दी एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रचार्य भरत लाल पान्ङे ने प्रवेश उत्सव के दौरान सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे को भी विद्यालयो में पढ़ाया सके। साथ ही छात्र छात्राओं के मानसिक शारिरिक एवं सांस्कृतिक एवं नैतिक आदि बहुआयामी विकास पर जोर दिया जाना चाहिये साथ ही छात्रों के बहुआयामी बिकास पर चर्चा करते हुये शिक्षकों से महान योगदान की आपेक्षा की एवं समस्त विद्यालय सैक्सन प्रभारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ समर्पित होकर इस पुनीत कार्य मे अपने अपने दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिये इस अवसर पर शिक्षक शिवराम तिवारी संपत मिश्रा अरूण पाल सिंह श्री मति नेहा तिवारी खुशीराम यादव उमाशंकर सोनी अखिलेश जैन सहित समस्त स्टाप शामिल रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें