Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: सिहोरा जिला के लिए बंद रहा संपूर्ण सिहोरा

Aditi News Team

Sun, Oct 1, 2023
अनिल जैन, सिहोरा सिहोरा जिला के लिए बंद रहा संपूर्ण सिहोरा व्यापारियों ने कहा इस सरकार के सामने सिर पटकना व्यर्थ,बंद का निर्णय वापस ले चुनाव में देख लेने का लिया निर्णय सिहोरा- सिहोरा जिला के लिए बुलाए गए बंद पर सिहोरा के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देर शाम तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।इसके बाद व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों को बुलाकर सलाह दी कि इस सरकार के सामने सिर पटकने से कुछ हासिल नहीं होने वाला।व्यापारियों की सलाह के बाद बंद का आयोजन करने वाले संयुक्त मोर्चे ने अपने शेष दो दिनों के बंद का निर्णय वापस लिया और संकल्प लिया कि अब इस सरकार को चुनावी रण में ही सबक सिखाया जाएगा। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति और नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के संयुक्त तत्वाधान में यह तीन दिनों का बंद आयोजित कराया गया था ।सुबह से ही समिति के सदस्य बाजार की एक एक गली में आटो पर माइक लगा बंद के समर्थन की अपील करते देखे गए।उनकी समर्पित मेहनत को व्यापारी वर्ग और आम सिहोरा वासियों ने जमकर सराहा।पर सरकार और स्थानीय नेताओं के सिहोरा विरोधी रवैए की कटु आलोचना की।

Tags :

जरूरी खबरें