Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

परिस्थितियों की लहरों पर तैरना सीखें, निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

सातुड़ी तीज पर घर-घर हुई पूजा

भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

: बनवारी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया दीपोत्सव पर्व 

Aditi News Team

Tue, Nov 14, 2023
बनवारी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया दीपोत्सव पर्व गाडरवारा। गत रविवार को शासकीय आदेश के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में प्राचार्य आनंद चौकसे, माध्यमिक शिक्षक हल्केवीर पटेल सहित शालेय स्टाफ एवं मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव महापर्व दीपावली को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मनाया । इस मौके पर प्राचार्य आनंद चौकसे ने ग्राम बनवारी के मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक शाला परिवार व मतदाताओं की सहभागिता से प्रज्वलित किये एवं बड़ी संख्या में उपस्थित मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्रामीण मतदाताओं ने इस बार की दीपावली विद्यालय परिवार के साथ मनाते हुए खुशियाँ बांटी। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य द्वारा सभी के प्रसाद मिठाई वितरण का प्रबंधन किया एवं सभी को शुभकामनाएं प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि दीवाली के दिन क्षेत्र की अन्य शालाओ में भी दीपोत्सव कार्यक्रम हुए है ।

Tags :

जरूरी खबरें