Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

: गाडरवारा, मध्य प्रदेश के महाविद्यालयीन स्ववित्त जनभागीदारी अतिथि विद्वानों ने मोर्चा खोला

Aditi News Team

Thu, Sep 21, 2023
मध्य प्रदेश के महाविद्यालयीन स्ववित्त जनभागीदारी अतिथि विद्वानों ने मोर्चा खोला मध्य प्रदेश के सभी जन भागीदारी स्ववित्तीय अतिथि विद्वान दिनांक 22/09/2023 को सामूहिक रूप से अपने मांगों के संदर्भ में भोपाल में धरना प्रदर्शन हेतु अवकाश पर रहेंगे। महाविद्यालय जन भागीदारी स्व वित्त अतिथि विद्वानों की मांग है कि हम भी महाविद्यालय अतिथि विद्वान है जो सुविधा रिक्त पद के अतिथि विद्वानों के लिए लागू की गई है वही सारी सुविधाएं जन भागीदारी स्ववित्तीय अतिथि विद्वानों पर भी लागू हो ! रिक्त पद के विरुद्ध कार्यरत अतिथि विद्वानो की भर्ती जिस नियम पर हुई है वही सारे नियम भी हमारे ऊपर लागू होते हैं और हमारी भर्ती प्रक्रिया भी उन्हीं नियमों के तहत की गई है। इस हेतु महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा के स्ववित्त जनभागीदारी अतिथि विद्वानों ने प्राचार्य को सामूहिक अवकाश आवेदन दिनांक 21/09/2023 को सौंपा ।

Tags :

जरूरी खबरें