Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: कुंडलपुर महोत्सव की तैयारियां, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Sat, Mar 23, 2024
कुंडलपुर महोत्सव की तैयारियां, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव को लेकर कुंडलपुर ऑफिस में एक बैठक आयोजित की गई। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न समितियों के प्रभारियों के साथ चल रही तैयारियों की समीक्षा की।सफाई व्यवस्था ,विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था ,बैरीकेड व्यवस्था, जलप्रदाय व्यवस्था ,यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, जलापूर्ति व्यवस्था आदि पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ,संयोजक वीरेश सेठ, सहसंयोजक सुधा मलैया ,डॉक्टर रमेश बजाज ,रमेश गोयल, इंजीनियर आरके जैन, अशोक सराफ, ललित सराफ ,स्वतंत्र खिमलासा, पदमचंद खली, संजय कुबेर अनिल मम्मा, यूसी जैन, मोनू गांगरा ,जयकुमार जलज, प्रभात सेठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें