Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

: सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Jul 27, 2024
सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण नरसिंहपुर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने शुक्रवार को जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्रसव केन्द्र पनारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोहानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर में उपलब्ध दवाईयों, प्रसव केन्द्र में मरीज़ों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने रिकार्ड संधारण एवं कोल्ड चेन फोकल प्वाइंट में वैक्सीन की उपलब्धता, वितरण एवं यूविन पोर्टल पर वैक्सींन की डाटा एण्ट्री का अवलोकन किया। स्वास्थ्य संस्थाओं में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन नियमित रूप से साफ- सफाई रखने के निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें