Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: ओलंपियाड प्रतियोगिता के अंतिम दिन बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन  

Aditi News Team

Fri, Oct 6, 2023
ओलंपियाड प्रतियोगिता के अंतिम दिन बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 2 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के अंतिम दिन बच्चों ने विभिन्न विषयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विदित हो कि उक्त प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के बच्चों के लिए शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय गाडरवारा एवं चीचली ब्लॉक हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली को परीक्षा केंद्र बनाया गया था । उक्त प्रतियोगिता के अंतिम दिवस सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक ,2 बजे से 3:30 बजे एवं शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक की अवधि में 4 एवं 5 के छात्र छात्राओ ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण एवं 6 व 8 वी के बच्चों ने विज्ञान, गणित एवं प्रश्नमंच से जुड़े प्रश्नों को हल किया । सभी बच्चों को खाने के पैकिट भी दिए गए । नगर के आदर्श स्कूल के परीक्षा केंद्र पर बीआरसी गिरीश पटैल, परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष एस के मिश्रा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, पवन राजौरिया सहित जनशिक्षकों प्रशांत राय, अपसार खान, आज़ाद कौरव, प्रदीप मालवीय , प्रभात रूसिया एवं चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर बीआरसी डी के पटैल के मार्गदर्शन में बीएसी अरुण दुबे, केंद्र अध्यक्ष भारत ताम्रकार आदि की उपस्थिति में प्रतियोगिता हुई ।

Tags :

जरूरी खबरें