Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागत

Aditi News Team

Wed, Jan 3, 2024
मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री डॉ यादव का दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ । उनके साथ खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा भी थे । विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने की । विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेंद्र जामदार, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं श्री नीरज सिंह, निः शक्त जन आयुक्त श्री संदीप रजक, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री सुभाष तिवारी "रानू", श्री आशीष दुबे, श्री अखिलेश जैन, श्री अभय सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर, श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी, पूर्व निःशक्त जन आयुक्त श्री दीपांकर बैनर्जी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, अश्विनी परांजपे, श्री जी एस ठाकुर, श्री रत्नेश सोनकर आदि ने किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Tags :

जरूरी खबरें