Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

: नरसिंहपुर,नागरिकों के लिये भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल मोबाईल एप

Aditi News Team

Fri, Mar 29, 2024
नागरिकों के लिये भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल मोबाईल एप नरसिंहपुर।भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल नामक एक सरल लेकिन प्रभावी मोबाईल एप डिजाइन और विकसित की है। यह मोबाईल एप्लीकेशन निर्वाचन के दौरान जागरूकता, विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करके नागरिकों के साथ विश्वास आधारित साझेदारी को सुगम बनाता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी-विजिल मोबाईल एप निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसे रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत्य समय के बाद लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ नागरिकों को रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाता है। इस मोबाइल एप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो कैप्चर तैयार करते हैं। निर्वाचन तंत्र उल्लंघन का साक्ष्यिक सबूत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता है। हर सी-विजिल मामले पर कार्रवाई की जाती है और 100 मिनट की समयावधि के दौरान की गई कार्रवाई के साथ वापिस जवाब भेजा जाता है। इसे मोबाईल के प्ले स्टोर में जाकर सी-विजिल मोबाईल एप डाउनलोड किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें