Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा, स्कूलों में मनाया गया वीर बाल दिवस

Aditi News Team

Tue, Dec 26, 2023
स्कूलों में मनाया गया वीर बाल दिवस गाडरवारा। बीते मंगलवार को क्षेत्रीय समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूलों में आयोजित बालसभा में सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादा फतेहसिंह एवं जोरावर सिंह के शौर्य एवं बलिदान से जुड़ी जानकारी शिक्षको ने छात्र छात्राओं को देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दोनों बेटों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। बालसभा में गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों के जीवन से संबंधित लघु फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया । इसके अलावा निबंध लेखन, चित्रकला, वाद विवाद एवं कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को भी स्कूलों में दिखाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें