Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

: करेली,भीषण गर्मी में अनाज लेने से वंचित हितग्राही 

Aditi News Team

Mon, Apr 15, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली  भीषण गर्मी में अनाज लेने से अनाज लेने से वंचित हितग्राही  करेली केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब मजदूर वर्ग के लिए कितनी भी योजनाएं बनाएं पर इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद गरीब मजदूर व्यक्ति को मिल रहा है कि नहीं इस बात की चिंता न करते हुए उनका सही तरीके से निरीक्षण न करने के कारण पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित हो जाता है l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा सहकारी समिति के माध्यम से गरीब मजदूरी करने वाले व्यक्तियों को 5 साल तक गेहूं चावल निशुल्क देने की घोषणा करते हैं l पर इसका कितना अमल हो रहा है यह तो भगवान ही जाने ऐसे ही ग्राम पंचायत पिपरिया रांकई में सोमवार को देखने मिला यहां पर सेवा सहकारी समिति के द्वारा अनाज बाटने के दौरान देखा कि यहां की सोसाइटी में अनाज लेने वाले नागरिकों को भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था न होने के कारण ,धूप से बचने के लिए कोई व्यवस्था न होने से अनाज लेने वाले परेशान होते रहे और तो और सोमवार को गेहूं चावल नमक का स्टाक बोर्ड में भी कोई भी मात्रा नहीं लिखी थी l भीषण गर्मी में बिजली दोपहर 1:00 बजे से बंद होने के कारण पीएस ओ मशीन न चलने के कारण अनाज लेने वाले अनाज लेने का इंतजार करते रहे l

Tags :

जरूरी खबरें