Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: नरसिंहपुर, जिले में 23 अक्टूबर को 5 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन

Aditi News Team

Mon, Oct 23, 2023
जिले में 23 अक्टूबर को 5 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन नरसिंहपुर 23 अक्टूबर 2023. विधानसभा निर्वाचन- 2023 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के दूसरे दिन सोमवार 23 अक्टूबर को जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से 5 अभ्यर्थियों ने 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये, जबकि गोटेगांव में किसी भी अभ्यर्थी ने कोई भी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया। नरसिंहपुर में एक, तेंदूखेड़ा में दो और गाडरवारा में दो अभ्यर्थियों ने नामांकन भरे।   सोमवार को जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119- नरसिंहपुर में इंडियन नेशनल कांग्रेस से लाखन सिंह पटैल पिता स्व. छिदामीलाल पटैल ने 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।   विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 120- तेंदूखेड़ा में इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजय शर्मा पिता स्व. उमाशंकर शर्मा ने 2 और महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी से बिट्टू पिता बिरज लाल ने एक नाम निर्देशन पत्र भरा। इस प्रकार तेंदूखेड़ा क्षेत्र से दो अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।   विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 121- गाडरवारा में भारतीय जनता पार्टी से उदय प्रताप सिंह पिता स्व. राव लक्ष्मीनारायण सिंह ने एक और इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुनीता पटैल पति सुरेन्द्र सिंह ने एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इस प्रकार गाडरवारा क्षेत्र से दो अभ्यर्थियों ने दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।

Tags :

जरूरी खबरें