Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

: होशंगाबाद,संभाग में दुग्ध उत्पादन एवं संकलन बढ़ाया जाए - कमिश्नर श्री श्रीवास्तव

Aditi News Team

Sun, Jan 17, 2021

होशंगाबाद। संभाग के तीनों जिले में दुग्ध उत्पादन एवं संकलन बढ़ाया जाए। यह निर्देश कमिश्नर नर्मदापुरम श्री रजनीश श्रीवास्तव ने  मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुग्ध संघ भोपाल  को दिए। कमिश्नर नर्मदा पुरम श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शनिवार को संभाग के तीनों जिले में दुग्ध उत्पादन व संग्रहण की स्थिति व संभावनाओं की  विस्तृत समीक्षा की।
    कमिश्नर नर्मदापुरम रजनीश श्रीवास्तव ने निर्देशित किया कि तीनों जिले में ज्यादा से ज्यादा मिल्क रूट तैयार किए जाएं। उन्होंने बंद हुई दुग्ध संघ समितियों को पुनः क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  कार्ययोजना बनाकर मिल्क पार्लर की संख्या बढ़ाई जाए। कमिश्नर ने कहा कि  दुग्ध संघ एवं पशुपालन विभाग  आपस में समन्वय स्थापित कर दुग्ध समिति क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाए जाने के प्रयास किए जाए।
    बैठक में संयुक्त आयुक्त जे सी दोहर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुग्ध संघ श्री के के सैक्सेना , उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेन्द्र कुल्हारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें