Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: हटा दमोह,विद्याधर से विद्यासागर नाटक का हुआ मंचन,भाई भाई, मां बेटा, पिता पुत्र सभी ने मिलकर दी अद्भुत प्रस्‍तुती

Aditi News Team

Thu, Oct 21, 2021

वैराग्‍य पर जाते बालक विद्याधर को देख नहीं थमे आंखो में आंसू
संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के जन्‍मदिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर के जैन युवा कलाकारो द्वारा विद्याधर से विद्यासागर नाटक का मंचन किया गया। आर्यिका रत्‍न गुणमति माता जी के द्वारा निर्देशित इस नाटय मंच में सभी ने अपनी अद्भुत प्रस्‍तुती दी। नाटक में आचार्य श्री के जन्‍म से लेकर उनकी दीक्षा तक के हर पहलु को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया। जब आचार्य श्री दीक्षा के लिए अपने परिवार से अनुमति मांगते है तो उस समय मां की वेदना के दृश्‍य को जब सजीव किया गया तो सारे श्रावकों के आंखों में आंसू आ गये। वही जब दीक्षा के उपरांत उपदेश दिये तो श्रावको की खुशी का ठिकाना न रहा । मंगलाचरण की संगीतमय प्रस्‍तुती अंशु, दीप्‍ती, खुशी, निधी ने दी, नाटक का शुभारंभ एडवोकेट वीरेन्‍द्र जैन, हेम कुमार, हेमन्‍त सिंघई, गौरीशंकर जैन, जयकुमार घडी के द्वारा दी गई। आचार्य श्री के चित्र का अनवारण एवं दीप प्रज्‍जवलन साथ हुआ । महिला मंडल एवं विधायक प्रतिनिधि रामकली तंतुवाय के द्वारा मंगल आरती की गई । कार्यक्रम का संचालन संस्‍कार शाह ने किया । अभिनय में चक्रेश सातपुर, शालिनी जैन, नितांशी, सुविधा, सिदांत, आर्जव, अनुपम, संस्‍कार, मयूर, अंश, द्रव्‍य, रिधान, सरांश, सपन, प्रशाशु, सूरज, नमन, डा. मानसी किमी, आदित्‍य भैया, संजय दिवाकर, विनीता जैन, विपुल, नरेन्‍द्र बाकल, अभिषेक, कमलेश, निहाल, आदित्‍य, आस्‍था, खुशी, अंशिका, मुस्‍कान, सिमी, रेखा, भावना, डिंकी, प्रिया, प्रशंसा, नीलम, निधी, राखी, अनुभा, अवनि, रोशनी, आदित्‍य, सोनू पंडित, अंचल आदि की प्रस्‍तुती सराहनीय रही। पुत्री शाला स्‍कूल परिसर में चले डेढ घंटा चले इस नाटक ने सभी दर्शको को अपनी कला के माध्‍यम से बांधे रखा, ब्रम्‍हचारी संजय भैया सहित सकल जैन समाज की उपस्थिति सराहनीय रही, सभी का आभार सेठ दीपक के द्वारा व्‍यक्‍त किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें