Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: सुनीता सोनी को मिला गिजु भाई सम्मान 

Aditi News Team

Fri, Dec 23, 2022
सुनीता सोनी को मिला गिजु भाई सम्मान गत दिवस प्रदेश की राजधानी भोपाल के मप्र विधानसभा मानसरोवर सभागार में शिक्षक संदर्भ समूह के समन्वयक डॉ दामोदर जैन के निर्देशन में शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान 2022 कार्यक्रम में मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम , पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव ए पी सिंह, पूर्व आयुक्त डॉ अशोक भार्गव, दक्षिणामूर्ति बाल विद्या मंदिर भावनगर गुजरात के प्राचार्य डॉ विपुल व्यास, इंटरनेशनल रोमा कल्चरल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मनोज वाजपेयी, दक्षिणामूर्ति विद्यार्थी भवन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ धीरेंद्र मुनी ने स्थानीय निवासी एवं शासकीय माध्यमिक शाला टेकापार में माध्यमिक शिक्षक श्रीमती सुनीता सोनी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, मैडल, पैन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पुस्तक सहित अन्य पुस्तकें भेंटकर गिजु भाई सम्मान से सम्मानित किया । उनके सम्मानित होने पर सर्व स्वर्णकार महा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ सोनी राष्ट्रीय ,महिला अध्यक्ष श्रीमती विमला सोनी, स्वर्णकार महा संगठन करेली नगर अध्यक्ष रोशन सोनी एवं चीचली बीईओ एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल एवं जनशिक्षक अनूप पालीवाल ने शुभकामनाएँ दी है।

Tags :

जरूरी खबरें