Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: सिहोरा, मुख्यमंत्री को सिहोरा बुलाएंगे आंदोलनकारी,क्रमिक भूख हड़ताल में बैठा जत्था

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
मुख्यमंत्री के सिहोरा न आने से सिहोरा वासियों में निराशा एवं आक्रोश,25 को सैकड़ो की संख्या में भूख हड़ताल पर बैठ मुख्यमंत्री को सिहोरा बुलाएंगे आंदोलनकारी,क्रमिक भूख हड़ताल में बैठा जत्था सिहोरा- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी माह लगातार दूसरी बार प्रस्तावित सिहोरा आगमन कार्यक्रम के निरस्त होने से सिहोरा वासियों में निराशा और आक्रोश दोनो है।सिहोरा आने की खबरों के बीच ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि शिवराज सिहोरा के मतदाताओं के लगातार भाजपा को चुनने की कीमत चुकाने आ रहे है। लेकिन ऐसा ना हो सका और लगातार दो बार मुख्यमंत्री ने अपना सिहोरा आने का प्रस्तावित द्वारा निरस्त कर दिया। *जिला बनने की जागी थी आशा -* जानकारों की माने तो इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 9 अगस्त को सिहोरा आना प्रस्तावित था परंतु वह निरस्त हो गया इसके बाद आगामी 25 अगस्त को उनके आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी भी कर दिया गया।वो फिर निरस्त हो गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिहोरा में चर्चा का वातावरण था कि इस चुनावी समर में उन्हें सिहोरा जिला की सौगात मुख्यमंत्री जरूर देंगे। *सिहोरा बुलाने लगाएंगे जोर-* ऐसा माना जा रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री का सिहोरा की बजाय पाटन विधानसभा के कटंगी में आगमन होना प्रस्तावित हो गया है ।क्योंकि कटंगी से सिहोरा की दूरी ज्यादा नहीं है आंदोलनकारी उस दिन सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में भूख हड़ताल पर बैठकर मुख्यमंत्री को कटंगी से सिहोरा बुलाने का आह्वान करने की योजना बना रहे है। इस हेतु उन्होंने विधिवत रूप से एसडीएम सिहोरा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र भी जारी करने का निर्णय लिया है। इसी बीच क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही और भूख हड़ताल पर नत्थू पटेल,अजय विश्वकर्मा,सुरेंद्र चौधरी,आशीष चौरसिया पूरे दिन बैठे रहे।जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल ने उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई।

Tags :

जरूरी खबरें