Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: सिंगला नदी पर जल संरक्षण के उद्देश्य से किया गया बोरी बंधान

Aditi News Team

Thu, Feb 2, 2023
सिंगला नदी पर जल संरक्षण के उद्देश्य से किया गया बोरी बंधान गाडरवारा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली की नवांकुर संस्था जनशक्ति सेवा समिति उकासघाट व नवाकुर संस्थाओं के द्वारा गुरुवार को सुबह 10:00 बजे सिंगला नदी पर जल संवर्धन जल संरक्षण अभियान के तहत 230 बोरियों से बोरी बंधान किया गया इस नदी की लंबाई करीबन 18 किलोमीटर की है जिसका उद्गम आमझोत बड़ागांव से हुआ है और समागम उमर नदी झाझन खेड़ा मैं हुआ है यह बोरी बन्धान जल संरक्षण एवं संबर्द्धन हेतु परिषद के नेतृत्व में किया गया है,बोरी बन्धान से आने वाले ग्रीष्म ऋतु में पशुओं, जीव-जंतुओं को पानी की उपलब्धता तथा भूमिगत चल में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ खेतों में सिंचाई रखवा में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस कार्यक्रम में चीचली विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे,जनपद सदस्य त्रिवेणी रमाकांत मेहरा, हरिओम विश्वकर्मा सरपंच उकासघाट, महेंद्र कुशवाहा सरपंच सिरे गांव, रोजगार सहायक ऋषि कुशवाहा ,नवांकुर संस्था से रामकृष्ण राजपूत ,रामेश्वर वर्मा, नीरू राजपूत, परामर्शदाता सुभाष उदेनिया, संजय पाठक, रामस्वरूप कौरव, सीएमसीएलडीपी छात्र स्वप्निल ,जितेंद्र राजपूत , रामकुमार कुशवाहा ,आकाश राजपूत एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें