Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

: सर्व ब्राह्मण सभा का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*

Aditi News Team

Mon, Mar 28, 2022
नरसिंहपुर। सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित होली मिलन व युवा कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह तुलसी मानस भवन (सदर मढिया) सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में सभा के संरक्षक महोदय तेंदुखेडा विधायक संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष  मैथिलीशरण तिवारी  भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, गोटेगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष दुबे ब्राह्मण सभा कर्मकांड मंडल के अध्यक्ष  विष्णु प्रसाद खेमरिया ,नीरज महाराज , अनन्त दुबे, श्री रूद्रेश तिवारी , श्रीमती पूजा तिवारी , श्रीमति जया शर्मा , श्रीमति नंदिता चौबे कि गरिमामय उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  दीपेश कटारे द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। उद्बोधन कि श्रेणी में सर्व ब्राह्मण सभा के जिला संयोजक नागेन्द्र त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाठक  कथावाचक कृष्णकांत शास्त्री ने संगठन कि आगामी कार्ययोजना को मंच पटल पर रखकर सभी बंधुओं से सहयोग एवं आशीर्वाद कि बात रखी। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारिगण, मातृशक्ति, एवं सामाजिक बंधुओं कि उपस्थिति रही‌।  

Tags :

जरूरी खबरें