Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: सर्दी के मौसम में में गौवंशों को बचाना एक बड़ी चुनौती

Aditi News Team

Sat, Dec 10, 2022
सर्दी के मौसम में में गौवंशों को बचाना एक बड़ी चुनौती दिसंबर महीने में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों ने स्वेटर जैकेट मफलर शाले कंबल रजाई का प्रयोग करना शुरू कर दिया है।अभी आगे ठंड अपना प्रकोप और दिखाएगी। ठंड का मौसम पशुओं खासतौर पर गौमाता के लिए बहुत ही कष्टकारी होता है। ठंड के मौसम में कई गौ पालक अपनी गौ माताओं को शाम को दूध निकालने के बाद बाहर छुट्टा छोड़ देते है। परिणामस्वरूप गौ माताओं को भोजन की तलाश में इधर उधर भटकने के साथ साथ सब्जी मंडी के आसपास भोजन गोभी मूली के पत्ते आदि खाने के लिए भटकना पड़ता है। इसके बाद पूरी रात उन्हें भीषण ठंड में खुले में रात गुजारनी पड़ती है और ठंड के कारण बीमार पड़ जाती है। परिणामस्वरूप कई गौ माताओं को अपनी जान गवानी पड़ती है फिर उनका इलाज गौ सेवको के लिए एक बड़ी चुनौती हो जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें