Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय आरोपी सहित तीन गिरफ्तार 2 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा जब्त,

: संयुक्त किसान मोर्चा अनशन स्थल पहुंचा समर्थन में क्लेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Feb 7, 2023
संयुक्त किसान मोर्चा अनशन स्थल पहुंचा समर्थन में क्लेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर फुटकर व्यापारियों के उचित विस्थापन का शीघ्र प्रबंध करने लगातार धरना के बाद कल से मजबूर होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। फुटकर व्यापारी कई वर्षों से स्थाई रूप से गुमटी बगैरह बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे, जिन्हें प्रशासन द्वारा उनका कोइ उचित व्यवस्थापन न कर उन्हे बेदखल कर देने से उनके पूरे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। सदमे में परिवार के कमाने वाले व्यक्ति की मौत तक हो गईं हैं , और मजबूर होकर आंदोलनकारी आमरण अनशन पर भी बैठ गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बृजमोहन कौरव एवं जगदीश पटेल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हर संभव सहयोग करते हुए समर्थन दिया। और कहा कि अब किसान मजदूर एवं छोटे व्यापारियो को मिलकर संघर्ष करना होगा। सरकार केबल कारपोरेट्स के हित में काम कर रही है, 2019में लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था उससे भी प्रशासन मुकर गया जिसमें प्रतिनिधिमंडल के साथ मोर्चे के जगदीश पटेल भी शमिल थे। अभी प्रशासन ने जो जगह बताई उसमें भी दो विभाग उस जमीन पर दाबा ठोक रहे हैं और गुमठी वाले जस की तस स्थिति में रोड़ पर पड़ें हुए हैं। संयूक्त किसान मोर्चा उनकी मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग करता है। शीघ्र निराकरण न होने की स्थिति में फुटकर व्यापारियों के साथ एवं समर्थन में तीव्र आंदोलन करेगा।  

Tags :

जरूरी खबरें