Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा चीचली में शाला प्रबंधन समिति गठन का दिया प्रशिक्षण

Aditi News Team

Thu, Aug 24, 2023
शाला प्रबंधन समिति गठन का दिया प्रशिक्षण गाडरवारा बीते दिवस विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आगामी 26 अगस्त को कक्षा पहली से आठवीं तक संचालित होने वाले शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत विद्यालयों में होने वाले शाला प्रबंधन समिति के गठन का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को संचालित करते हुए मास्टर ट्रेनर सत्यम ताम्रकार द्वारा शाला प्रबंधन समिति के गठन की कार्यवाही हेतु समय सारणी, वंचित, कमजोर तथा अन्य वर्गों का निर्धारण, प्रबंधन समिति में सदस्यों की निर्धारित संख्या, गठन की प्रक्रिया तथा इस प्रबंधन समिति के गठन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न परिशिष्टों विस्तृत रूप से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उनके द्वारा 25 अगस्त में होने वाली जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा से संबंधित विभिन्न निर्देश यथा- प्रश्न बैंकों का उपयोग, ओएमआर शीट की उपलब्धता तथा ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति के सुझाव दिए। इस प्रशिक्षण में जन शिक्षा केंद्र के सभी प्राथमिक माध्यमिक एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह प्रशिक्षण विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल के मार्गदर्शन तथा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें