Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: विदिशा,मध्य प्रदेश सरकार के आम बजट से निराश हुए दिव्यांग,इस्माइल मंसूरी

Aditi News Team

Sun, Mar 13, 2022

विदिशा- प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति के जिला अध्यक्ष इस्माइल मंसूरी ने 2022-23 के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का बजट हर साल की तरह इस साल भी दिव्यांगों के लिए वेहद निराशाजनक रहा!सरकार के इस बजट को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार दिव्यांगों के लिए संवेदनशील नहीं है!आसमान छूती हुई इस महंगाई को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि सरकार इस साल दिव्यांगो के लिये कुछ बजट लायेगी मगर ऐसा कुछ भी नही हुआ जिसके कारण मध्य प्रदेश के दिव्यांगो को निराश होना पड़ा!सरकार के इस बजट से जिला अध्यक्ष इस्माइल मंसूरी का कहना है कि सरकार दिव्यांगो को मुख्यधारा से जोड़े और उनके जीवन की मूलभूत सुविधाएं जैसे-रोजी-रोटी,कपड़ा,और मकान,निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा,निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क आवास,बिजली, पानी,एवं रोजगार प्रदान किया जाये!जिले के सैकड़ों दिव्यांग शिक्षा लेकर बड़ी बड़ी डिग्री प्राप्त कर अपने घरों में बैठे हैं!सरकार को दिव्यांग कोटे से इनको रोजगार देने चाहिए!जिला अध्यक्ष इस्माइल मंसूरी ने दिव्यांगो की चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि 600 रुपये महीने की पेंशन में तो सिर्फ चाय आती है!सरकार दिव्यांगो के लिए कोई रोजगार लाये जिससे दिव्यांग अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सके!

Tags :

जरूरी खबरें