Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय आरोपी सहित तीन गिरफ्तार 2 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा जब्त,

स्थानीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील एवं नगर इकाई की संयुक्त में बैठक सम्पन्न हुई

: विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Wed, Feb 1, 2023
विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न गाडरवारा। विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.एस. मसराम ने बार्षिक मूल्यांकन की तैयारी, शालाओं के संचालन, परिसर की स्वच्छता, एम शिक्षा मित्र पर हाजरी ऐप अंतर्गत शिक्षको एवम छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली की मैपिंग पूर्ण कराने संबंधी निर्देश दिए। विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटैल एवम अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा छात्र-छात्राओं की मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन, पीएम पोषण आहार के अंतर्गत आईवीआरएस के दैनिक एवं मासिक रिपोर्टिंग, एफएलएन प्रशिक्षण, प्राथमिक शालाओ के शिक्षको द्वारा टेबलेट क्रय सम्बन्धित कार्यवाही, राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर प्रश्न पत्र निर्माण तथा अपलोड से संबंधित विभिन्न चर्चा की गई। साक्षरता समन्वयक सत्यम ताम्रकार एवम लेखराम गौतम द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षरों के पंजीयन, सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन एवम वर्तमान में जारी ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका पर कार्य एवं एफएलएन आधारित शिक्षण एवम उससे संबंधित अभिलेख संधारण पर चर्चा की गई। इस बैठक में बीएसी अरुण दुबे, एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव अनूप पालीवाल, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, नेतराम कौरव, संजय सोनी, , गोविंद ताम्रकार, प्रकाश वर्मा, लेखराम गौतम, अजेश कुमरे, हरिओम स्थापक देवकरण रजक, कैलाश कहार की सक्रिय उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें